खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान निष्पादन और आगामी सीजन में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर हुइ चर्चा
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यगण कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।
उप मंत्रीमण्डलीय समिति के बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के निष्पादन एवं कस्टम मिलिंग तथा आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी के तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, वित्त विभाग के सचिव रोहित यादव, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, मार्कफेड के एमडी जितेन्द्र शुक्ला, मंडी बोर्ड के एमडी महेन्द्र सिंह सवन्नी सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल बना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्ग जनपद CEO के निलंबन के साथ प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खेल सुविधाओं के उन्नयन और युवा प्रतिभाओं को अवसर देने पर जोर दिया