मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई दी, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ; प्रेस क्लब में हुआ आमंत्रण समारोह
https://www.youtube.com/watch?v=DYsP7-jgsH8
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, उपाध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव श्री वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव द्वय सुश्री तृप्ति सोनी, श्री अरविन्द सोनवानी भी उपस्थित थे।

More Stories
डिजिटल ठगी पर सख्ती – सरकार का WhatsApp को आदेश, ‘अरेस्ट स्कैम’ पर लगेगी लगाम
मुख्यमंत्री ने सफल विधानसभा बजट सत्र के लिए सभी सदस्यों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया
डबल इंजन सरकार का बड़ा दावा: नक्सलवाद पर काबू, विकास को मिली रफ्तार