जनप्रतिनिधि सभी धर्म जाति समाजों के कार्यक्रमों में जाते है
भाजपा बाबा गुरू घासीदास के मनखे-मनखे एक समान के विचारों के विरोधी
मोदी भी तो मजार पर गये थे तो क्या मुस्लिम हो गये
रायपुर। कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे के मसीही समाज के एक कार्यक्रम के वीडियों पर भाजपा द्वारा किये गये बयानबाजी को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने स्तरहीन और अमर्यादित बताया है। कविता प्राण लहरे एक जनप्रतिनिधि है। जनप्रतिनिधि सभी समाजों धर्मों जातियों के कार्यक्रमों में समभाव से जाता है तथा प्रजातंत्र में सभी की भावनाओं का आदर करना है। जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है। विधायक कविता प्राण लहरे ने भी मसीही समाज के कार्यक्रम में उस समाज की भावनाओं का आदर करते हुये शामिल हुई थी। भाजपा अपने सांप्रदायिक चरित्र के अनुसार इस मामले में निम्न स्तर की राजनीति कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजार पर गये थे, अडवानी जिन्ना की मजार पर गये थे तो क्या वे सब अपना मूल धर्म छोड़कर मुस्लिम हो गये या फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मसीही भोग करवाया था इसका मतलब आरएसएस ईसाई धर्म की प्रचारक हो गई है। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिये।

More Stories
चार पार्टियों के समर्थन से Vijay की पार्टी ने सरकार बनाई
बीरेभाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 10 जोड़ों का विवाह संपन्न
सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आलेख