May 19, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

भिलाई में ‘सफाई मित्र आभार पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया

भिलाई में ‘सफाई मित्र आभार पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया

       भिलाई। सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई द्वारा संचालित “सफाई मित्र आभार पखवाड़ा” के अंतर्गत वार्ड 69 एवं 70 के सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शिजु एंथोनी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी ने सफाई कर्मियों को पानी की बोतल, गमछा एवं नाश्ता प्रदान कर उनका सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिजु एंथोनी एवं संजय दानी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी सफाई मित्र निरंतर सेवा देते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी वास्तव में समाज के पर्यावरण सुरक्षा के प्रातः प्रहरी हैं, जिनके परिश्रम का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

       संस्था के महासचिव राकेश रत्नाकर की अगुवाई में चलाए जा रहे इस “सफाई मित्र आभार पखवाड़ा” के माध्यम से विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है।

       इस अवसर पर संस्था के प्रतीक भोई, राकेश रत्नाकर,रघुवंश सैनी, रमेश प्रजापति, रामेश्वके प्रसाद पांडे, जी.पीके त्रिपाठी, जे पी सिंह, संतोष जाटव , शंकर राव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

       संस्था ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सफाई मित्रों का सम्मान करें एवं गर्मी के मौसम में उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें।