रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेव घाट में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।

More Stories
मुख्य सचिव ने सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
वनांचल के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को मिले 10 नए कंप्यूटर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा संदेश—राष्ट्रनिष्ठा और संकल्प से मिलती है प्रेरणा