भिलाई। भूपेश बघेल ने अपने भिलाई स्थित निवास पर संगीता सिन्हा से मुलाकात की, जिन्हें हाल ही में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
इस मुलाकात के दौरान भैयाराम सिन्हा भी उपस्थित रहे। भूपेश बघेल ने कहा कि आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाने में संगीता सिन्हा की भूमिका अहम होगी और उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस प्रदेश में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को और मुखरता से उठाएगी।
उन्होंने संगीता सिन्हा को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और लंबे सार्वजनिक जीवन की कामना भी की।

More Stories
शोक संदेश
25 करोड़ बच्चों को अवसर, सपनों को उड़ान देने का संकल्प
विकास को बड़ा बढ़ावा: वीबी-जीरामजी के तहत 375 प्रकार के कार्यों को मिली अनुमति