October 26, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में आयुष कॉलेज मैदान, मरवाही में होंगे “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में आयुष कॉलेज मैदान, मरवाही में होंगे “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के संवाद कार्यक्रम का आयोजन

       रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 24 फरवरी को आयुष कॉलेज मैदान मरवाही में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

       कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, मंच, टेंट, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम एवं माइक, एलईडी पैनल, बैठक व्यवस्था, मेगा स्वास्थ्य शिविर, हितग्राहियों को लाने ले जाने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

       उन्होने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी मरवाही दिलेराम डाहिरे को नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।