जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 के बागडुमर में निर्माण कार्य पर सवाल, जांच और भुगतान रोकने की मांग
नंदिनी, अहिवारा। जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बागडुमर में 10 लाख रुपए की लागत से बने सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आवेदक सुरेश बारले ने सरपंच दामिनी साहु पर मनमानी, आर्थिक अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत की है।
शिकायत के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सुनील यादव के घर से गयाराम साहु के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि निर्माण में मानक सामग्री की जगह घटिया स्तर की जिरा-गिट्टी मिलाकर काम किया गया, जिससे सड़क की मजबूती पर संदेह है।
मामले को और गंभीर बनाते हुए शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह निर्माण कार्य जनपद सदस्य भूपेन्द्र साहु को ठेके पर दे दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। इसके अलावा सामुदायिक भवन (सतनाम भवन) का काम भी ठेके में देने का आरोप लगाया गया है।
आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन हो और जब तक जांच पूरी न हो, तब तक संबंधित राशि का भुगतान रोका जाए। साथ ही सरपंच के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कितना तेजी से संज्ञान लेता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

More Stories
युवा फेस्ट 2026 के बाद छात्र का चयन IT कंपनी में हुआ
सुशासन और पारदर्शिता से जनहित को नई गति—मंत्री टंक राम वर्मा का बयान
चुनावी तैयारी तेज! बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस