अहिवारा। संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ग्रामीण द्वारा ग्राम नारधा एवं मुड़पार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर समितियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री उमेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही संभव है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में उपाध्यक्ष जगदीश मारकंडेय, कार्यकारिणी अध्यक्ष नारधा मंडल नरेश कुमार कुर्रे, दानेश्वर चंदेल, विष्णु मधुकर, भुवन गायकवाड़, जनक सेन, केशव, राजेश, मानदास, प्रमिला देशलहरा, राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

More Stories
भक्ति का महासंगम—रायपुर में 29 अप्रैल को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन
मजदूरी से निकलकर मल्टी-फार्मिंग के हीरो बने ललित यादव
मेहनत का फैसला कल—2:30 बजे खुलेगा 10वीं-12वीं रिजल्ट का पिटारा