रायपुर। राजनांदगांव जिले में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम माहुलझोपड़ी में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की संख्या में ईंटें, लकड़ी एवं अन्य सामग्री जब्त की है। बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेज के संचालित इस भट्ठे से लगभग 3 लाख 20 हजार पक्की ईंट, 1 लाख 60 हजार कच्ची ईंट, 70 ट्रॉली मिट्टी तथा 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव विकासखण्ड के ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा अवैध रूप से ईंट निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संपूर्ण गतिविधि को तत्काल प्रभाव से बंद कराया।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से जनकल्याण को मिलेगी नई गति
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिरसा मुंडा को जल, जंगल और जमीन की रक्षा का प्रतीक बताया