भिलाई। सेल -भिलाई इस्पात संयंत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएसपी के औद्योगिक संबंध विभाग एवं बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र ने सेक्टर-6 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ए.बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) विकास चंद्रा, अध्यक्ष, ( बी एस पी, एस सी / एस टी एम्प एसोसिएशन) कोमल प्रसाद, बीएसपी-आईआर विभाग के अधिकारीगण तथा एससी/एसटी कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ए.बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) विकास चंद्रा, अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) कोमल प्रसाद, महासचिव (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) विजय कुमार रात्रे, अध्यक्ष (सेफी एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन) एन.के. बंछोर, महासचिव (बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन) श्अंकुर मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) एवं संपर्क अधिकारी (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) रोहित हरित सहित मुख्य महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक, बीएसपी स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ के सदस्यगण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में देश का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक योगदानों को स्मरण किया, जिनका प्रभाव आज भी करोड़ों भारतीयों के जीवन में देखा जाता है। उन्होंने शिक्षा के प्रति डॉ. अंबेडकर की प्रतिबद्धता एवं महिलाओं तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके संघर्षमय जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए उनके संदेश—परिश्रम, दृढ़ता और निरंतर प्रयास, को अपनाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष -बीएसपी, एससी/एसटी एम्प् एसोसिएशन कोमल प्रसाद ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्ष, मूल्यों एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और सामाजिक न्याय एवं नैतिकता पर आधारित जीवन जिएं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ए.बी. श्रीनिवास ने स्वागत उद्बोधन में इस अवसर के महत्व को रेखांकित किया, जबकि महासचिव (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) विजय कुमार रात्रे ने एसोसिएशन की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित स्मारिका ‘नया सवेरा’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही, समाज में अंबेडकरवादी मूल्यों एवं शिक्षा के प्रसार में योगदान हेतु श्री अशोक कंगाली एवं श्री कमल टंडन को ‘भीमराव अंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 की छात्राएं सुश्री स्नेहा ने अंग्रेजी एवं सुश्री मनप्रीत कौर ने हिंदी में डॉ. अंबेडकर पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक संबंध विभाग की सुश्री प्रियंका मीणा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री उत्तम मंडावी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगणों में कुमार भारद्वाज, उपाध्यक्ष; वेद प्रकाश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष; शशांक प्रसाद, उपाध्यक्ष; रमेश चंदवानी, उपाध्यक्ष; विजय कुमार रात्रे, महासचिव; श्रपरमेश्वर लाल, संगठन सचिव; कालीदास बघेल, जोनल सचिव; श्रसंजय कुमार, जोनल सचिव; कुंज लाल ठाकुर, जोनल सचिव; श्री यशवंत नेताम, जोनल सचिव; जितेन्द्र कुमार भारती, जोनल सचिव; अनिल कुमार खेलवार, कोषाध्यक्ष; नरेश चंदा, उप कोषाध्यक्ष; धरमपाल राम, कार्यकारिणी सदस्य; हेमन्त भुआर्य, कार्यकारिणी सदस्य; धनंजय मेश्राम, कार्यकारिणी सदस्य; तथा लेखराम घरेन्द्र, कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।

More Stories
वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा, राहत कार्य जारी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
बृजमोहन अग्रवाल ने ‘MY Bharat Budget Quest’ के समापन समारोह में संबोधित किया
जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ