
मोदी ने 10 सालों में अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया
लोकसभा चुनाव में जनता एक-एक वादे का हिसाब लेगी
रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। अमित शाह ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में से बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाग लेने से मना कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह को इस बात का भय सता रहा कि बुद्धिजीवी लोग मोदी के 10 सालों के वायदों का हिसाब मांगेंगे तो उनके पास उसका कोई जवाब नहीं है, इसीलिये वे बुद्धिजीवी सम्मेलन में नहीं जा रहे। मोदी ने 10 सालों के कार्यकाल में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया।
2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा देश की जनता से वायदा किया था-
1 100 दिन में महंगाई कम करेंगे।
2 हर के खाते में 15 लाख आयेंगे।
3 35 रू. लीटर में डीजल, पेट्रोल देंगे।
4 हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।
5 किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करेंगे।
6 कृषि ऊपजों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जायेगा।
7 विदेश से कालाधन लाया जायेगा।
8 100 स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।
9 सभी सांसद एक गांव को गोद लेकर उसको आधुनिक बनायेंगे।
10 2022 तक देश के हर आवासहीन का अपना मकान होगा।
More Stories
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल:छेरापहरा की रस्म अदायगी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 5 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन