रायपुर। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए।पहले सेमीफाइनल मैच में मिजोरम की टीम ने झारखंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
दोनों टीमों के बीच मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें मिजोरम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी।दूसरे सेमीफाइनल मैच में उड़ीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से हराया। उड़ीसा की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।इन परिणामों के साथ मिजोरम और उड़ीसा की टीमें अब फाइनल में आमने-सामने होंगी, जहाँ खेल प्रेमियों खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

More Stories
भिलाई में नशीली कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 शीशियां जब्त
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के कोसा वस्त्र, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने
बस्तर के बच्चों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, शिक्षा से मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : टंकराम वर्मा