अहिवारा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी श्रीनवाज खान, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं जिला महामंत्री पलेश्वर ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के नगर व ग्रामीण इलाकों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए टीम के साथ मिलकर लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा गुलदस्ता और माला पहनाकर मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा के अध्यक्ष संतोष बाफना, अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश साहू, हीरा साहू, रामकृष्ण किट्टा, मनोज साहू प्रवीण साहू, धरम बरे, जगदीश मारकंडे, अभिषेक जांगड़े, नागमणि साहू, भारती साहू, मंजू यादव, महेंद्र सेन, डालूराम, शिव साहू, सानू धीवर, भोजेंद्र वर्मा, उमेश बंजारे, सूर्यकांत वैष्णव, मुरली कृष्ण, राजू यादव, नोहर, रोहित यादव, भुवन साहू,लक्ष्मना संतरु मोहम्मद कलाम मनीष बंजारे ,भागवत बंजारे,सुमित नारंग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
अबूझमाड़ के ताहकाडोंड में पहली बार मोबाइल नेटवर्क शुरू हुआ
राष्ट्रभक्ति की गूंज को मिला नया सम्मान—‘वंदे मातरम्’ अब वैधानिक संरक्षण के दायरे में
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नए चेहरों की दस्तक, 8 मई को रिलीज़ होगी ‘Mola Love Hoge’