February 24, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास हेतु बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास हेतु बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान

बस्तर और सरगुजा के लिए प्रावधान

Bastar और Surguja क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए बजट में खेल, डिजिटल कनेक्टिविटी, परिवहन, पर्यटन और पशुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

ओलंपिक आयोजन, बस सेवा, होम-स्टे नीति और “बस्तर नेट” जैसी डिजिटल पहल के साथ-साथ कई सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आर्थिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बस्तर-सरगुजा ओलंपिक के लिए बजट में 5-5 करोड़ रूपए का प्रावधान

बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

होम स्टे पॉलिसी के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

मैनपाट के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान

बकरी पालन, शूकर पालन और मधुमक्खी पालन के लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान

नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा-भैरमगढ़ नगढ़ 28 करोड़

नारायणपुर के कुतुल से ओरछा 20 करोड़

बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार 20 करोड़

बीजापुर के चेरपाल से गुटुमपाली 20 करोड़

दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर 9 करोड़

कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा-बिरगुड़ी 11 करोड़

सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल 7 करोड़

एन.एच-43 लुचकी घाट से एन.एच-343 रामानुजगंज 7 करोड़

बलरामपुर-रामानुजगंज रिंग रोड 10 करोड़

जशपुर के आगडीह नीमगांव 8 करोड़

जशपुर के पण्ड्रापाठ से भड़िया 12 करोड़

भैयाथान के तेलगांव से बुंदिया चौक 7 करोड़

कोरिया से चिरमिरी 10 करोड जैसे अनेक सडकों का हम निर्माण करेंगे।