रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर वे माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories
सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से गुजरात पहुंचे, राष्ट्रीय एकता परेड में हुए शामिल
प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को