मुहिम को सफल बनाने कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कराई जाँच
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला अस्पताल में स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के नियंत्रण और जाँच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद् शिविर का आयोजन किया। इस अद्भुत पहल के माध्यम से हजारों महिलाएँ निःसंदेह और उत्सुकता के साथ शिविर में शामिल हुईं। इसके साथ ही, जिले के कलेक्टर और अन्य प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर अपनी जाँच कराई। कलेक्टर ने इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी नागरिकों से जुड़ने की अपील की ताकि स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से समाज को मुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि वैश्विक जलवायु, रहन-सहन, खान-पान परिस्थिति के कारण आज हर 22 में से 01 महिला को स्तन कैंसर होने की संभावना है। उन्होंने कहा बहुत अच्छा लगा की इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई, इससे पता लगता है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं। जिला अस्पताल में उक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है, सभी माता बहनों से अपील है कि आप सभी कैंसर की जांच अवश्य करायें। उन्होंने शिविर में भागीदार सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री जे.पी. मेश्राम के साथ अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! हाई अलर्ट से बढ़ी सतर्कता
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ