
शिक्षा अधिकारी ने पालकों को पत्र लिखकर कहा स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा स्वयं करें
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी का पालकों को पत्र लिखकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा स्वयं करने निर्देश देना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की सरकार अपराधियों से जनता की सुरक्षा करने में नकारा हो गई है। प्रतापपुर से गायब रिशु कश्यप को अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है, वही अपराधियों ने दिनदहाड़े 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने का प्रयास किया है जिसे जनता ने बचाया है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। पूरा प्रदेश यूपी की तरह जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। अपहरण, बलात्कार, लूटपाट, चाकूबाजी, डकैती चोरी की घटनाएं बढ़ी, गोली चलना शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र के पश्चात पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार प्रतापपुर से गायब बच्चे को तत्काल ढूंढे और 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण के प्रयास करने वाले अपराधियों को पकड़े, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो, कानून का भय जनता के ऊपर नहीं बल्कि अपराधियों के ऊपर दिखना चाहिए। स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं के साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो, जनता निडर होकर अपने दिनचर्या के कार्यों को संपादित कर सके।
More Stories
परंपरागत श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाली गई भव्य रथयात्रा
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर