अहिवारा। ग्राम पंचायत नंदिनी में सरकारी कार्य योजनाओं के लिए चिन्हित भूमि पर एक बार फिर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा कई बार रोक लगाने और समझाइश देने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि को शासकीय विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा वहां निर्माण और कब्जे की कोशिशें जारी हैं। ग्राम पंचायत ने पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, परंतु स्थिति अब तक जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कड़ी कार्रवाई कर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो वे सामूहिक रूप से कलेक्टर निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। उनका आरोप है कि शासकीय योजनाओं में बाधा डालना गांव के विकास को रोकने जैसा है।
ग्रामवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि चिन्हित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ, ताकि प्रस्तावित विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।

More Stories
रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी सुविधाओं पर बड़ा फोकस
संस्कृति के सफर को नई दिशा—अशोक तिवारी और सुरेश वाहने संभालेंगे जन संस्कृति मंच की कमान
सिर्फ आधे घंटे में 45 हजार की बिक्री, ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की नई पहचान