अहिवारा। अहिवारा क्षेत्र से एक नाबालिग छात्र के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अलंकार वर्मा (उम्र लगभग 17 वर्ष 3 माह) अपनी बड़ी बहन अलंकृता वर्मा के साथ सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग सेंटर, ताम्रकार कॉम्प्लेक्स, अहिवारा बस स्टैंड के पास आया हुआ था।
दिनांक 09 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच, जब अलंकृता वर्मा बच्चों को पढ़ा रही थीं, उसी दौरान उनका नाबालिग भाई बिना बताए वहां से अचानक लापता हो गया। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके वैध संरक्षण से भगा लिया है। यह मामला कानूनी रूप से गंभीर माना जा रहा है।
लापता बालक अलंकार वर्मा का हुलिया — सांवला रंग, कद लगभग 5 फीट 7 इंच बताया गया है। वह अहिवारा बस स्टैंड के पास ताम्रकार कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से गायब हुआ।
यदि किसी को अलंकार वर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो उसकी बहन अलंकृता वर्मा के मोबाइल नंबर 9335610699 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

More Stories
यूपीएससी प्रीलिम्स में ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि
हिंसा और अशांति के दौर में महावीर के संदेश ही मानवता का सहारा: ओम बिरला
जशपुर में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की निगरानी से कालाबाजारी पर रोक