मुरमुंदा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा चौक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयाँ बांटकर स्थापना दिवस की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य उषा सोनें, ओनी महिलांग (छाया विधायक) सहित अशोक आडिल, हेमंत साहू, धरम बरेली, जगदीश मारकंडे, मनीष बंजारे, भुनेश्वर साहू, रोशन, निखलेश साहू, भुवन साहू, लवकुश साहू एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

More Stories
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
हरियाली से गोल्फ तक—छत्तीसगढ़ रच रहा खेल पर्यटन की नई कहानी
पीएम आवास योजना पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच बहस