दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम प्रकरण में 13 फरवरी 2024 को रात्रि में ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर वृत-धमधा में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी केशव सिन्हा आत्मज खेद राम के कब्जे से कुल 31 पाव, मात्रा 5.580 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 3410 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। एक अन्य प्रकरण में 14 फरवरी 2024 को प्रातःकालीन गश्त के दौरान श्रीराम गैरेज, टी.पी. नगर भिलाई के पास आरोपी संजय मिश्रा आत्मज स्व. राजन मिश्रा के कब्जे से कुल 26 नग पाव, मात्रा 4.680 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 2860 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) प्रकरण दर्ज किया गया।
उक्त प्रकरणों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविन्द साहू, श्री भुपेन्द्र नेताम, मुख्य आरक्षक श्री प्रह्लाद सिंग राजपूत, श्री फागू राम टण्डन, आबकारी आरक्षक श्री त्रिलोक नाथ इन्दौरिया, श्री अशोक वर्मा, ऑपरेटर आयुष , वाहन चालक श्री दुर्गा साहू, श्री नोहर लाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
सिर्फ आधे घंटे में 45 हजार की बिक्री, ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की नई पहचान
‘दीदी के गोठ’ वार्षिकोत्सव होगा खास! मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट