नंदिनी नगर। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में देसी मदिरा मसाला जब्त की है। दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पहले मामले में अपराध क्रमांक 293/2025 के तहत आरोपी सुनीता गायकवाड के पास से 29 पव्वा देसी मदिरा मसाला बरामद किए गए। यह शराब ग्राम मुरमुंडा क्षेत्र में अवैध रूप से बेचते हुए पाई गई।
दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 294/2025 के तहत आरोपी त्रिवेणी भाई सोनवानी को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 30 पव्वा देसी मदिरा मसाला जब्त किया गया। वह भी ग्राम मुरमुंडा में अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए।
पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
पद्मश्री डॉ. उषा बारले को मिलेगा ‘पं. सुंदरलाल शर्मा संस्कृति रत्न सम्मान’, 3 नवंबर को विश्वविद्यालय में होगा सम्मान समारोह
अमित शाह ने रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह को किया संबोधित
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी आवासों के किराए में 75 प्रतिशत तक की कमी