September 17, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

अहिवारा में NDA की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अहिवारा में NDA की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बिहार की जनता और देशवासियों को दी शुभकामनाएँ

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत से उत्साहित अहिवारा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

कार्यकर्ताओं ने बिहारवासियों सहित पूरे देश को इस जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए इसे लोकतंत्र की ऐतिहासिक विजय बताया।

कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह जी

  • जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार जी

  • मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर जी

  • मंडल महामंत्री निर्वेश मिश्रा जी

  • शुभम ताम्रकार जी

  • विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू जी

  • धमधा पंचायत अध्यक्ष लिमन साहू जी

  • वार्ड पार्षद अनुज साहू जी

  • ईश्वर शर्मा जी, शिबू अग्रवाल जी, राजेंद्र सिंह जी, भूपेंद्र सिंह जी,

  • नंदू यादव जी, लोकेश्वरी साहू जी, पुनीता रावत जी,

  • साहिल खान जी, कीर्ति साहू जी

इसके साथ ही नगर के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कर जीत की खुशियों में साझेदारी की।