March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला — विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला — विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

      अहिवारा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

      भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने इसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अहिवारा विधानसभा के लिए दिवाली का तोहफा बताया है।

      भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अहिवारा की जनता का मान बढ़ाया है। अब विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गंगा बहने की उम्मीद जगी है।

      डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त होने की सूचना मिलते ही अहिवारा बस स्टैंड पर पटाखों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप से माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

      धनतेरस के अवसर पर यह निर्णय अहिवारा क्षेत्र के लिए “दुगुनी खुशी” लेकर आया है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

      राजनीतिक हलकों में इसे डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के बढ़ते प्रभाव और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।