लिमतरा, दुर्ग। ग्राम पंचायत लिमतरा के समीप स्थित पं. निरंजन महाराज जी के आश्रम में आयोजित ज्योति कलश दर्शन और भागवत कथा कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
आश्रम में उन्होंने समस्त देवियों का दर्शन किया और अपने उद्बोधन में कहा कि –
“हमें निरंजन महाराज जैसे त्यागमयी और आध्यात्मिक जीवन से प्रेरणा लेकर मोह-माया का परित्याग कर भगवान के प्रति आस्था में लीन होना चाहिए।”
कार्यक्रम में चल रही नौ दिवसीय भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे माता की महिमा को जन-जन तक पहुँचाने का पवित्र प्रयास बताया।
इस अवसर पर निरंजन महाराज जी, जितेंद्र साहू, हिरा वर्मा, जगदीश मारकंडेय, योगेश भाई, पनमेश्वर साहू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More Stories
राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब
सिर्फ मुकाबला नहीं, आत्मबल की पहचान है जूडो! राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा संदेश
तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त