March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

माओवादी छोड़ लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम

माओवादी छोड़ लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल अकाउंट पर कहा—

       छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियत नेल्ला नार योजना ने विश्वास जगाया है।

       हिंसा का रास्ता छोड़ माओवादी अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

       नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे “माड़ बचाओ अभियान” के तहत 2 एरिया कमेटी सदस्य सहित कुल ₹18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर ₹50 हजार से ₹5 लाख तक के इनाम घोषित थे।

       आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन के लिए ₹50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं और पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएँ दी जाएँगी।

       हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक 1704 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। यह हमारी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का प्रमाण है।

डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने और आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

       नक्सलवाद का अंत – शांति, विकास और विश्वास की जीत