March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

कुम्हारी में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का प्रथम आगमन, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

कुम्हारी में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का प्रथम आगमन, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

       कुम्हारी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रथम कुम्हारी आगमन पर नगरवासियों और भाजपाइयों ने ऐतिहासिक उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नगर के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पगुच्छ, मालाओं और नारों से मंत्री यादव का अभिनंदन किया।

       स्वागत समारोह का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा और योगेश साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। स्वागत करने वालों में सावला राम डाहरे, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री खिलावन साहू, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, मंडल अध्यक्ष  वरिष्ठ राकेश पांडे, रामाधार शर्मा, अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोवस्वामी, दिलीप साहू, नारायण सोनकर, दीपक चतुर्वेदी, पी एन दुबे, माखन कोसिरिया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

       इसके साथ ही पार्षद अश्विनी देशलहरे, रितिका यादव, उमेश्वरी साहू, ममता साहू, ओंकार मार्कण्डेय, अनुराग गुप्ता, हरिदास वैष्णव, लता साहू, हेमलता निषाद, प्रवीण राव, डिकेश पटेल, मिथलेश यादव, पप्पू तिवारी, मनोज वर्मा, रामकुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, अनुज शुक्ला, इमरान रिज़वी, रीता पाण्डेय, तृप्ति चंद्राकर, सुनीता कुर्रे, योगिता वर्मा, स्वर्णलता, जया, उमेश साहू, अनुराग आमेरिया, सुमित दुबे, रागिनी निषाद, नारायण, गीता, बिसेलाल साहू और अवध बिहारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

       जनसमूह ने मंत्री यादव का आत्मीय स्वागत कर नगर के विकास की आकांक्षाओं को उनके समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के स्वागत में बज रहे ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

       वरिष्ठ नागरिकों ने मंत्री यादव के प्रथम कुम्हारी आगमन को नगर का गौरवपूर्ण क्षण बताया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र को शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधायी विकास की नई दिशा मिलेगी।