दुर्ग। जिले के ग्राम मलपुरी एवं खासाडीह तहसील धमधा अंतर्गत अवस्थित मेसर्स जे. के. लक्ष्मी सीमेंट के क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक कंपनी द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिषिद्ध रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुरूप 02 फरवरी 2024 से यह आदेश अधिकतम 01 वर्ष के लिए लागू रहेगा जो कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा परिर्वतित भी किया जा सकता है।

More Stories
राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब
सिर्फ मुकाबला नहीं, आत्मबल की पहचान है जूडो! राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा संदेश
तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त