October 25, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

गौन खनिजों की खदानों के परिवेश पोर्टल में एन्ट्री हेतु कार्यशाला

गौन खनिजों की खदानों के परिवेश पोर्टल में एन्ट्री हेतु कार्यशाला

       दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा परिवेश पोर्टल 2.0 में एन्ट्री एवं फाईल अपलोडिंग का कार्य पूर्ण करने के संबंध में आज जिला पंचायत के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं उप संचालक (खनिज प्रशासन) के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग के समस्त गौण खनिज रियायतधारी सम्मिलित हुए। खनिज विभाग के उपसंचालक श्री मिश्रा ने बताया कि जिला दुर्ग अंतर्गत पूर्व में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण दुर्ग से जारी कुल 138 गौण खनिजों के पट्टों को प्राप्त पर्यावरण सम्मति का पुर्नमूल्यांकन परिवेश पोर्टल 2.0 द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण द्वारा किया जाना है। कार्यशाला में प्रथम फेज खनिज विभाग एवं द्वितीय फेज पट्टेदारों द्वारा किये जाने वाले फाईल अपलोड एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई।