भिलाई| सावन मास के पावन अवसर पर भिलाई-चरोदा क्षेत्र बोलबम के जयघोष से गूंज उठा, जब हजारों कांवड़िए प्राचीन कुएं से जल लेकर देवबलोदा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। नंगे पांव 10 किमी की यात्रा कर शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में हुई इस कांवड़ यात्रा में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा मार्ग में शिव झांकियां, भजनों की गूंज और घंटे-घड़ियालों की ध्वनि ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नजरूल और सुजीत बघेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फलाहार वितरण व फूलवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का उदाहरण बनकर सामने आया।

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश