नंदिनी अहिवारा| नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा के तत्वावधान में आज जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों का चयन किया गया और संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। उन्होंने मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को नए सिरे से संगठित करने और जमीनी स्तर पर मजबूती देने की बात कही।
बैठक में अहिवारा प्रभारी श्री करीम खान, नगर अध्यक्ष दुर्गा गजबे, कैलाश नाहटा, ओनिकुमार महिलांग, झुमुक साहू, बलजीत, मन्नू यादव, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भागीदारी और सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संगठनात्मक दिशा, आगामी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश