रायपुऱ :
कार्यों में लेट-लतीफी को लेकर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए
कार्यों में लेट-लतीफी को लेकर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए
जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्यरत ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी सहित जिले के समस्त एसडीओ, सब इंजीनियर्स एवं ठेकेदार उपस्थित थे। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

More Stories
राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना
हेल्पलाइन 1076 से राजेश की शिकायत का समाधान, मुख्यमंत्री की पाती घर पहुंची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को देंगी स्वच्छता पुरस्कार