आडवानी जी के भाजपा के अलावा देश के लिये योगदान की सूची भी भाजपा जारी करें
रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को केंद्र सरकार ने भारतरत्न देने का निर्णय किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आडवानी जी को बधाई, शुभकामनाएं। ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रायश्चित स्वरूप लालकृष्ण आडवानी को भारतरत्न देने का निर्णय लिया है। अटल बिहारी बाजपेयी के बाद आडवानी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों के धन के बल पर आडवानी की दावेदारी को पीछे धकेल दिया था जिसके कारण आडवानी काफी आहत थे तथा गुरू को धोखा देने के कारण मोदी की आलोचना भी होती रही है। आडवानी जी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी जाने से रोक दिया गया था, अब उसी सब के प्रायश्चित स्वरूप उनको भारतरत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा उद्योगों का महाकुंभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
दुर्ग में नशे में स्कूल बस चलाते पकड़ा गया चालक