रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
बस्तर से निकलेगी विकास और सुरक्षा की नई दिशा — मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक तय
रिंग रोड-2 पर जल्द दिखेगी रफ्तार, फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज होने की तैयारी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से निशा पटेल को सुरक्षित मातृत्व में मदद मिली