रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में पंथी नृत्य दल ने सौजन्य मुलाकात की। पंथी नृत्य दल के सदस्यों ने बताया कि वे 13 से 24 फरवरी 2025 तक मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंथी नृत्य दल के सभी कलाकारों को अपने कला-प्रदर्शन के माध्यम से विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध बिखेरने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री खुशवंत सिंह साहेब उपस्थित थे।

More Stories
भिलाई में नशीली कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 शीशियां जब्त
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के कोसा वस्त्र, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने
बस्तर के बच्चों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, शिक्षा से मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : टंकराम वर्मा