रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सुबोध हरितवाल, संयुक्त महामंत्री शिव सिंह ठाकुर, अशोक राज आहूजा, प्रदेश सचिव रेहान खान, नंदकुमार पटेल, मेहमूद अली, रोशन सिंह, भवानी मरकाम, सुरेश यादव, मो. सिद्दीक, मतीन खान, अमित मित्तल, रवि शर्मा तथा सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई एवं मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
घर छोड़ने का झांसा बना ठगी का जाल, मोबाइल से पार किए 45 हजार रुपये
130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं
राज्योत्सव बना सीखने का मंच, विद्यार्थियों ने करीब से जानी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा