रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को केंद्र सरकार द्वारा तीन माह का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। यह निर्णय उस समय आया जब उनके सेवानिवृत्त होने में केवल कुछ घंटे शेष थे।
राज्य में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला सामने आया है। केंद्र सरकार की अंतिम समय में मिली स्वीकृति के बाद उन्हें आगामी तीन माह तक वर्तमान पद पर बने रहने की अनुमति दे दी गई है।
श्री जैन वर्ष 2020 से मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं और उनका कार्यकाल 30 जून 2025 को समाप्त हो रहा था।

More Stories
डिजिटल सुशासन की नई छलांग—व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज
जहां सड़कें थमीं, वहां ट्रैक्टर बना सहारा—दुर्गम गांवों तक पहुंचा तीन माह का राशन
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी: अरुण साव