March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने किया अवलोकन

       बालोद| देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हॉल में एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान घटित ऐतिहासिक और संवेदनशील घटनाओं को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

       इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री राकेश यादव ‘छोटू’ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

       प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, एसडीएम श्री नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी उपस्थितजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी प्रस्तुति, विषयवस्तु और ऐतिहासिक दस्तावेजों की सराहना की।

       जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा प्रदर्शनी कक्ष में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रदर्शनी ने आपातकाल के उस संवेदनशील दौर की स्मृति को पुनर्जीवित करते हुए लोकतंत्र की महत्ता और नागरिक स्वतंत्रता की चेतना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।