रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

More Stories
सोनिया गांधी ने मोदी के साथ औपचारिक संबंधों का किया उल्लेख
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनीं बस्तर की कौशल्या सेठिया
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार कर रहा देश का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क