अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः डीएवी स्कूल परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग की उपयोगिता से अवगत कराना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विद्यानंद कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता, नगर पालिका कर्मचारीगण, समस्त पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन ने नगरवासियों में स्वस्थ तन और सकारात्मक मन की भावना को प्रबल किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान