रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। श्री साय ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सर्व राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ. के. के. खंडेलवाल
बस्तर के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ की कार्ययोजना तैयार
सोनिया गांधी ने मोदी के साथ औपचारिक संबंधों का किया उल्लेख