नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत के लिए राहतभरी खबर है। भारत को अंडमान सागर में तेल और नेचुरल गैस का भंडार मिला है। माना जा रहा है कि यहां 2 लाख करोड़ लीटर कच्चा तेल मिल सकता है।
केंद्रीय पेट्रोलियम गैस मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने कहा कि अगर यह अनुमान सही निकला तो इससे भारत की जीडीपी 5 ट्रिलियन से 5 गुना बढक़र 25 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है, जबकि मिलने वाला कच्चा तेल 11.6 अरब बैरल जितना हो सकता है। उन्होंने कहा कि अंडमान से निकलने वाले कच्चे तेल के बाद हमारी एनर्जी की जरूरत एक झटके में पूरी हो जाएगी। हम दुनिया के अन्य देशों को भी तेल बेच सकेंगे। इधर, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि युद्ध के कारण भारत पर आर्थिक संकट का खतरा बढ़ रहा है। खासकर होर्मुज जलडमरु मध्य को लेकर चिंताएं हैं। अगर यह बंद होता है तो भारत के लिए तेल और गैस का आयात महंगा पड़ेगा।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान