अभिभावकों ने जाहिर की खुशी
रायपुर। मोहला मानपुर जिले के हाई स्कूल वासड़ी में वर्षों बाद गणित और विज्ञान के व्याख्याता मिलने पर अभिभावकों और छात्रों में खुशी देखी जा रही है। अभिभावकों ने कल स्कूल में पहुंचकर खुशी अपनी जाहिर की। उन्होंने शिक्षकों की युक्तिकरण योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अभिभावकों ने कहा कि युक्तिकरण की योजना के कारण ही उन्हें इतने सालों बाद विज्ञान और गणित के व्याख्याता मिल पाए हैं।

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश