रायपुर :राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक श्री नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। श्री डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
बालोद के भर्रीटोला में नया धान खरीदी केंद्र शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत
नक्सलवाद की समाप्ति के बाद विकास को रफ्तार, नए पुलों से मजबूत हो रही कनेक्टिविटी
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात, विष्णु देव साय से मिले रेवंत रेड्डी