कलेक्टर सहित अधिकारियों/कर्मचारियों ने दी मौन श्रद्धांजली
दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद दिवस पर भारत की स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों का आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अधिकारियों/कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को मौन श्रद्धांजली अर्पित किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे एवं श्रीमती योगिता देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव एवं श्री महेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनीं बस्तर की कौशल्या सेठिया
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार कर रहा देश का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का सेमिनार और सम्मान समारोह 19 नवंबर को