अहिवारा। अहिवारा नगर पालिका द्वारा ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है, जिन्होंने करोड़ों की इमारतें तो बना लीं लेकिन भवन अनुज्ञा एवं विकास शुल्क जमा नहीं किया। नगर पालिका द्वारा ऐसे लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
अब इन अवैध निर्माणकर्ताओं का चिन्हांकन कर उनके बिजली कनेक्शन काटने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विशेष रूप से उन निर्माणकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी जो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कर चुके हैं।
नगर पालिका पर पहले से ही विद्युत विभाग का करोड़ों रुपये का बकाया और अधिभार है। इस स्थिति में अवैध निर्माण करने वालों को विद्युत कनेक्शन देना अनुचित और नुकसानदायक है।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के राजस्व हित की रक्षा के लिए यह कार्यवाही आवश्यक है। आगे भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का संचालन
छत्तीसगढ़ के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित