रायपुर : महासमुंद जिले में शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज बसना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ एक स्कूटी भी जब्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अखराभाठा टुकड़ा निवासी सूरज बारीक के पास से 30 बल्क लीटर कच्ची शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी जूपिटर (कीमत 1,06,000 रूपए) जब्त की गई। ग्राम बेलडीही पाठर निवासी चंद्रमणि मिरि के पास से 15 बल्क लीटर कच्ची शराब (कीमत 3,000 रूपए) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 46(1), 46(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में ग्राम बेलडीही पाठर के ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिला। अभियान को सफल बनाने में आबकारी वृत बसना प्रभारी श्री दरसराम सोनी, उपनिरीक्षक साकरा वृत प्रभारी श्री एच.के. त्रिपुड़े, पिथौरा वृत प्रभारी श्री मिर्जा जफर बेग एवं प्रधान आरक्षक राज किशोर पांडे की विशेष भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
रोहित गुप्ता ने अपनाई सौर ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा संदेश