रायपुर :समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदत्त ट्राईसाइकिल ने जशपुर विकासखंड के ग्राम हर्राडीपा निवासी श्री सूरजनराम की जिंदगी आसान बना दी है। पहले जहां उन्हें कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब ट्राईसाइकिल मिलने के बाद वे स्वतंत्र रूप से आवाजाही कर पा रहे हैं और स्वयं को आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।
सूरजनराम ने बताया कि अब उन्हें हर माह नियमित रूप से राशन मिल रहा है, क्योंकि उनका राशनकार्ड बन चुका है। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी उन्हें मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिली है। उन्हें दिव्यांग पेंशन भी प्राप्त हो रही है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होती है। इससे न केवल दैनिक कार्य जैसे स्कूल, कार्यालय या बाजार जाना आसान हो जाता है, बल्कि व्यक्ति सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले सकता है।
ट्राईसाइकिल चलाने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और व्यक्ति का आत्मविश्वास व आत्मसम्मान भी बढ़ता है। आज हाथ से चलने वाली ट्राईसाइकिल के साथ-साथ बैटरी चालित और तीन पहियों वाली ट्राईसाइकिल के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी सुविधा अनुसार चुनकर दिव्यांगजन अपनी दिनचर्या को सहज बना सकते हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
रोहित गुप्ता ने अपनाई सौर ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा संदेश