भिलाई। श्री शिर्डी साईं बाबा संस्थान, सेक्टर-6, भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जून दिन गुरुवार को भक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संस्थान की ओर से बताया गया कि इस दिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका आयोजन सन्ना ब्लड सेंटर, सुपेला के सहयोग से किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई है ताकि ज़रूरतमंदों को जीवनदान मिल सके।
रक्तदान शिविर के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
इस पुण्य अवसर पर शाम 7:00 बजे से भजन संध्या का भी भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायकों द्वारा साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और साईं बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
रोहित गुप्ता ने अपनाई सौर ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा संदेश